भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में क्लर्कियल जूनियर एसोसिएट्स 13735 पदों पर भर्ती।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में क्लर्कियल कैडर में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 13735 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ये भर्तियां बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर आदि राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश के लिए निकाली गई हैं। बता दें कि अभ्यर्थी केवल एक राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन के पात्र होंगे। साथ ही वे जिस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य होगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 07 जनवरी 2025 तक खुले रहेंगे।
जूनियर एसोसिएट्स, कुल पद : 13735 (अना. 5870)
(राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
● उत्तर प्रदेश, पद : 1894 (अनारक्षित 780)
स्थानीय भाषा : हिंदी/उर्दू
● उत्तराखंड पद : 316 (अनारक्षित 179)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● बिहार पद : 1111 (अनारक्षित 513)
स्थानीय भाषा : हिंदी/उर्दू
● झारखंड पद : 676 (अनारक्षित 272)
स्थानीय भाषा : हिंदी/संथाली
● दिल्ली पद : 343 (अनारक्षित 141)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● मध्य प्रदेश पद : 1317 (अनारक्षित 529)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● गुजरात पद : 1073 (अनारक्षित 442)
स्थानीय भाषा : गुजराती
● आंध्र प्रदेश पद : 50 (अनारक्षित 21)
स्थानीय भाषा : तेलुगू/उर्दू
● कर्नाटक पद : 50 (अनारक्षित 21)
स्थानीय भाषा : कन्नड़
● छत्तीसगढ़ पद : 483 (अनारक्षित 196)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● ओडिशा पद : 362 (अनारक्षित 147)
स्थानीय भाषा : उड़िया
● हरियाणा पद : 306 (अनारक्षित 137)
स्थानीय भाषा : हिंदी/पंजाबी
● जम्मू एवं कश्मीर पद : 141 (अनारक्षित 63)
स्थानीय भाषा : हिंदी/उर्दू
● हिमाचल प्रदेश पद : 170 (अनारक्षित 71)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● चंडीगढ़ पद : 32 (अनारक्षित 16)
स्थानीय भाषा : हिंदी/पंजाबी
● लद्दाख पद : 32 (अनारक्षित 16)
स्थानीय भाषा : लद्दाखी/उर्दू
● पंजाब पद : 569 (अनारक्षित 229)
स्थानीय भाषा : हिंदी/पंजाबी
● तमिलनाडु पद : 336 (अनारक्षित 147)
स्थानीय भाषा : तमिल
● पुद्दुचेरी पद : 04 (अनारक्षित 03)
स्थानीय भाषा : तमिल
● तेलांगना पद : 342 (अनारक्षित 139)
स्थानीय भाषा : तेलुगू/उर्दू
● राजस्थान पद : 445 (अनारक्षित 180)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● पश्चिम बंगाल पद : 1254 (अनारक्षित 504)
स्थानीय भाषा : बंगाली/नेपाली
● अंडमान एवं निकोबार पद : 70 (अनारक्षित 40)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी/हिंदी
● सिक्कम पद : 56 (अनारक्षित 25)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी/नेपाली
● महाराष्ट्र पद : 1163 (अनारक्षित 516)
स्थानीय भाषा : मराठी
● गोवा पद : 20 (अनारक्षित 13)
स्थानीय भाषा : कोंकणी
● अरुणाचल प्रदेश पद : 66 (अनारक्षित 31)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी
● असम पद : 311 (अनारक्षित 139)
स्थानीय भाषा : असमी/बंगाली/बोडो
● मणीपुर पद : 55 (अनारक्षित 24)
स्थानीय भाषा : मणिपुरी/अंग्रेजी
● मेघालय पद : 85 (अनारक्षित 36)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी/गारो/खासी
● मिजोरम पद : 40 (अनारक्षित 16)
स्थानीय भाषा : मिजो
● नागालैंड पद : 70 (अनारक्षित 32)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी
● त्रिपुरा पद : 65 (अनारक्षित 27)
स्थानीय भाषा : बंगाली/कोकबोरोक
● केरल पद : 426 (अनारक्षित 223)
स्थानीय भाषा : मलयालम
● लक्षद्वीप पद : 02 (अनारक्षित 02)
स्थानीय भाषा : मलयालम
योग्यता
● मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
● इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र प्राप्त उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले हो।
● स्नातक अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे। अगर वे चयनित होते हैं, तो उन्हें 31 दिसंबर 2024 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा
● न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अप्रैल 2024 को आधार मानकर होगी।
● यानी अभ्यर्थी का जन्म 02 अप्रैल 1996 से पहले और 01 अप्रैल 2004 के बाद न हुआ हो।
● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
वेतनमान : 26,730 रुपये।
चयन प्रक्रिया
● प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
● अंतिम सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग होगी।
परीक्षा का प्रारूप
● ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा से 30 और न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं तर्कशक्ति से 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
● परीक्षा की कुल अवधि एक घंटे होगी। यानी प्रत्येक सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय होगा।
● गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
● मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसके अंतर्गत चार सेक्शन से 190 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● पहला सेक्शन जनरल फाइनेंस/अवेयरनेस का होगा, जिससे 50 प्रश्न होंगे। दूसरा सेक्शन जनरल इंग्लिश का होगा, जिससे 40 प्रश्न होंगे। तीसरा सेक्शन क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड का होगा, जिससे 50 प्रश्न होंगे। चौथा सेक्शन रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड का होगा, जिससे 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
● जनरल फाइनेंस/अवेयरनेस और जनरल इंग्लिश सेक्शन हल करने के लिए 35-35 मिनट मिलेंगे। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन के लिए 45-45 मिनट मिलेंगे।
● परीक्षा की अवधि 2 घंटा 40 मिनट होगी। मुख्य परीक्षा में भी गलत अंक देने पर 1/4 अंक की कटौती होगी।
जरूरी सूचना
● चयनित अभ्यर्थियों की सूची भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
● जो अभ्यर्थी दसवीं/बारहवीं में स्थानीय भाषा अध्ययन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
● प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि के 10 दिन पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालकर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
● मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी भी परीक्षा की निर्धारित तिथि के 10 दिन पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
● मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को दोनों ही परीक्षाओं के लिए जारी कॉल लेटर, पहचान पत्र एवं अन्य संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आना होगा।
प्रोबेशन अवधि : छह माह।
प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के संभावित केंद्र
● दिल्ली-एनसीआर, आगरा, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, नोएडा, वाराणसी, पटना, भागलपुर, दरभंगा, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, अंबाला, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, मोहाली, बिलासपुर, रायपुर, देहरादून, हल्द्वानी, आसनसोल, दुर्गापुर, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर आदि।
राज्य/केंद्रशासित राज्य के अनुसार परीक्षा माध्यम की सूची
● उत्तर प्रदेश : अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू
● उत्तराखंड : अंग्रेजी और हिंदी
● बिहार : अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू
● झारखंड : अंग्रेजी और हिंदी
● दिल्ली : अंग्रेजी और हिंदी
● अंडमान एवं निकोबार द्वीप : अंग्रेजी और हिंदी
● आंध्र प्रदेश : अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और उर्दू
● अरुणाचल प्रदेश : अंग्रेजी और हिंदी
● असम : अंग्रेजी, हिंदी, असमी और बंगाली
● छत्तीसगढ़ : अंग्रेजी और हिंदी
● चंडीगढ़ : अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी
● गोवा : अंग्रेजी, हिंदी और कोंकणी
● गुजरात : अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती
● हरियाणा : अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी
● हिमाचल प्रदेश : अंग्रेजी और हिंदी
● जम्मू और कश्मीर : अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू
● कर्नाटक : अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड
● केरल : अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम
● लद्दाख : अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू
● लक्षद्वीप : अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम
● मध्य प्रदेश : अंग्रेजी और हिंदी
● महाराष्ट्र : अंग्रेजी, हिंदी और मराठी
● मणिपुर : अंग्रेजी, हिंदी और मणिपुरी
● मेघालय : अंग्रेजी और हिंदी
● मिजोरम : अंग्रेजी और हिंदी
● नागालैंड : अंग्रेजी और हिंदी
● ओडिशा : अंग्रेजी, हिंदी और उड़िया
● पुद्दुचेरी : अंग्रेजी, हिंदी और तमिल
● पंजाब : अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी
● राजस्थान : अंग्रेजी और हिंदी
● सिक्किम : अंग्रेजी और हिंदी
● तमिलनाडु : अंग्रेजी, हिंदी और तमिल
● तेलांगना : अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और उर्दू
● त्रिपुरा : अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली
● पश्चिम बंगाल : अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली
आवेदन शुल्क
● 750 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (www.sbi.co.in) पर जाएं। होमपेज पर सामने ही कई विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से ‘करियर’ पर क्लिक करें।
● अब नए पेज पर स्क्रॉल कर सबसे नीचे आएं। यहां बाईं ओर ‘ज्वाइन एसबीआई’ का विकल्प दिखेगा। इसके नीचे ‘करंट ओपनिंग्स’ पर क्लिक करें।
● अब खुलने वाले नए पेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें। यहां भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES) (Apply Online from 17.12.2024 TO 07.01.2025) ADVERTISEMENT NO : CRPD/CR/2024-25/24 नाम से भर्ती से संबंधित विज्ञापन दिखेगा। इसके नीचे ‘डाउनलोड एडवर्टाइजमेंट (इंग्लिश)’ का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का पीडीएफ डाउनलोड कर इसे एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं। यहां विज्ञापन के नीचे ‘अप्लाई ऑनलाइन’ का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
● नए पेज पर सामने ही दाईं ओर नीले रंग की पट्टी पर ‘क्लिक फॉर रजिस्ट्रेशन’ का विकल्प दिखेगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करें और अंत में कैप्चा भर कर नीचे नीले रंग के बॉक्स में दिए ‘सेव एंड नेक्स्ट’ पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
● अब पिछले पेज पर वापस आएं। लॉगइन करने के लिए यहां सामने ही बाईं ओर नीले रंग के बॉक्स में दिए ‘लॉगइन इफ ऑलरेडी रजिस्टर्ड’ के विकल्प पर क्लिक करें।
● अब लॉगइन का आइकन खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और कैप्चा भरकर नीचे दिए‘लॉगइन’ विकल्प पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। आवेदन-पत्र को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और इसमें मांगी गई जानकारी एक-एक कर दर्ज कर दें। अब आवेदन-पत्र में मांगे गए दस्तावेज की पीडीएफ फाइल अपलोड कर दें।
● अब सफेद बैकग्राउंड की रंगीन फोटो, सफेद पेपर पर काले इंक पेन से किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। फोटो का फाइल साइज 20 से 50 केबी और हस्ताक्षर के फाइल का साइज 10 से 20 केबी के बीच हो।
● अब निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान कर दें। अंत में आवेदन-पत्र को कैप्चा भरने के बाद सब्मिट कर दें। इससे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। आवेदन-पत्र का प्रिंट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
● प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि : फरवरी 2025
● मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि : मार्च/अप्रैल 2025
महत्वपूर्ण लिंक
All New Update : Click Here
यह भी पढ़ें
रेलवे भर्ती सेल ने दक्षिण पूर्व रेलवे में अप्रेंटिस 1785 पदों पर भर्ती।
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ एक T20I मैच में अपनी पारी के दौरान रिचा घोष ने कौन सा रिकॉर्ड बराबर किया ?
रूपेश कुमार: शिक्षा विशेषज्ञ और लेखक के विषय में।
रूपेश कुमार एक समर्पित शिक्षाविद् और लेखक हैं, जिनके पास शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन और शोध किया है, और अपने ज्ञान को छात्रों और सहकर्मियों के साथ साझा करने में विश्वास रखते हैं। रूपेश ने शिक्षा की प्रभावी विधियों, शिक्षण तकनीकों और छात्र विकास पर कई लेख और पुस्तकें लिखी हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और रोचक बनाना है, ताकि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता को प्राप्त कर सके। इस वेबसाइट पर नौकरी और शिक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है।
Facebook profile URL https://www.facebook.com/profile.php?id=100008285203586