राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) जयपुर में 1111 पदों पर भर्ती।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) जयपुर में 1111 पदों पर भर्ती।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने जूनियर इंजीनियर के 1111 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचायतीराज विभाग में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल ब्रांचों में नियुक्तियां की जाएंगी। आरक्षण का लाभ राजस्थान के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024 है।

जूनियर इंजीनियर, कुल पद 1111

(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

सार्वजनिक निर्माण विभाग

● सिविल (डिग्रीधारक) पद 36

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 27, अनुसूचित क्षेत्र, पद 09)

● सिविल (डिप्लोमाधारक) पद 08

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 05, अनुसूचित क्षेत्र, पद 03)

● इलेक्ट्रिकल (डिग्रीधारक) पद 23

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 21, अनुसूचित क्षेत्र, पद 02)

● इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमाधारक) पद 06

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 05, अनुसूचित क्षेत्र, पद 01)

जल संसाधन विभाग

● सिविल (डिग्रीधारक) पद 129

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 101, अनुसूचित क्षेत्र, पद 28)

● सिविल (डिप्लोमाधारक) पद 112

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 97, अनुसूचित क्षेत्र, पद 15)

● मेकेनिकल (डिग्रीधारक) पद 04

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 04, अनुसूचित क्षेत्र, पद 00)

● मेकेनिकल (डिप्लोमाधारक) पद 10

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 10, अनुसूचित क्षेत्र, पद 00)

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

● सिविल (डिग्रीधारक) पद 17

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 15, अनसूचित क्षेत्र, पद 02)

● सिविल (डिप्लोमाधारक) पद 141

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 135, अनुसूचित क्षेत्र, पद 06)

● मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल (डिग्रीधारक) पद 10

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 10, अनुसूचित क्षेत्र, पद 00)

● मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमाधारक) पद 49

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 46, अनुसूचित क्षेत्र, पद 03)

स्वायत्त शासन विभाग

● सिविल (डिग्रीधारक) पद 58

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 55, अनुसूचित क्षेत्र, पद 03)

● सिविल (डिप्लोमाधारक) पद 14

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 14, अनुसूचित क्षेत्र, पद 00)

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड

● सिविल (डिग्रीधारक), पद 06

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 06, अनुसूचित क्षेत्र, पद 00)

● सिविल (डिप्लोमाधारक), पद 22

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 22, अनुसूचित क्षेत्र, पद 00)

पंचायती राज विभाग

● सिविल/ कृषि (डिग्रीधारक), पद 281

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 240, अनूसूचित क्षेत्र, पद 41)

● सिविल (डिप्लोमाधारक), पद 185

(गैर अनुसूचित क्षेत्र, पद 157, अनुसूचित क्षेत्र, पद 28)

योग्यता

● डिग्रीधारक पद के लिए संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

● डिप्लोमाधारक पद के लिए इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा किया हो।

● देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये

आयु सीमा

● न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

● आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में राजस्थान के एससी/ एसटी वर्ग, ओबीसी/ ईबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस, सामान्य वर्ग की महिलाओं को पांच वर्ष एवं आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा।

जरूरी सूचना

● गैर अनूसूचित क्षेत्र की रिक्तियों के विरुद्ध अनुसूचित क्षेत्र के निवासी भी आवेदन कर सकते हैं।

● अनुसूचित क्षेत्र के रिक्त पदों के लिए केवल राजस्थान राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकेंगे।

● कुल रिक्तियों का 2 स्पोर्ट्स कोटा के लिए आरक्षित है।

● परीक्षा के संबंध में विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अलग से दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

● 600 रुपये। राजस्थान के ओबीसी/ईबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस, एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 400 रुपये।

● भुगतान ऑनलाइन अथवा राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से करना होगा।

● राज्य के समस्त ई-मित्र कियोस्क और जन सुविधा केंद्रों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।

● यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करके उम्मीदवार अपना आवेदन और एडमिट कार्ड आदि देख सकते हैं।

आवेदन करने से पहले यह जरूरी

● आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एसएसओ से मान्य यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए।

● सबसे पहले एसएसओ आईडी बनानी होगी। इसके लिए वेबसाइट (https//sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन प्रक्रिया

● वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘रिक्रुटमेंट एडवर्टाइजमेंट’ के विकल्प पर क्लिक करें। नए वेब पेज पर सामने ही ‘‘रिक्रूटमेंट एडवर्टाइजमेंट’ का विकल्प दिखेगा। यहां भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिए गए हैं।

● पेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें। यहां Direct Joint Recruitment of JEN -2024 नाम से नोटिफिकेशन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। विज्ञापन डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करने से रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा।

● विज्ञापन के पीडीएफ को पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें। आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं। यहां ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें। इससे नया पेज खुलेगा। यहां डैशबोर्ड पर ‘ऑनलाइन रिक्रूटमेंट’ पर क्लिक करें। संबंधित पद की भर्ती का लिंक दिखाई देगा। इसके सामने दिए ‘अप्लाई नाऊ’ बटन पर क्लिक करें।

● नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। अब इसमें मांगी गई जानकारी जैसे-नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, जन्मतिथि दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें। आवेदन-पत्र भरते समय रंगीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी होनी चाहिए।

● फोटोग्राफ की फाइल का आकार 50 केबी से 100 केबी के बीच और हस्ताक्षर के फाइल का आकार 20 केबी से 50 केबी के बीच होना चाहिए। फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद ‘नेक्स्ट’ के बटन पर क्लिक करें।

● ‘एप्लीकेशन प्रिव्यू’ पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार आवेदन-पत्र में भरी गई जानकारी की सावधानी से जांच लें। इसके बाद ‘सब्मिट’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद ‘ओके’ का बटन दबाना है। इससे शुल्क भुगतान का पेज खुल जाएगा।

● शुल्क भुगतान करें। शुल्क भरने के बाद यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर आपको मिल जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका प्रिंट लेकर अपने पास भविष्य के लिए रख लें।

महत्वपूर्ण तिथि

● परीक्षा तिथि 06 फरवरी से 11 फरवरी 2025

अधिक जानकारी यहां

● हेल्पलाइन नंबर 0141-2221424/2221425, 0294-3057541

● आवेदन शुल्क 600 रुपये। राजस्थान के ओबीसी/ ईबीसी वर्ग (नॉन क्रीम लेयर), ईडब्ल्यूएस, एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 400 रुपये देय होगा।

● ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024

● आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण लिंक

All New Update : Click Here

यह भी पढ़ें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में क्लर्कियल जूनियर एसोसिएट्स 13735 पदों पर भर्ती।

भारतीय नौसेना द्वारा 2024 को ‘नौसेना के असैनिकों का वर्ष’ घोषित करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?

Leave a Comment