भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने के लिए अंग्रेजी भाषा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत।

भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने के लिए अंग्रेजी भाषा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की किसी भी शाखा में ग्राहक सेवा, खाता प्रबंधन, ऋण प्रसंस्करण, नकदी प्रबंधन और लिपिकीय कर्तव्यों सहित अन्य जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) की आवश्यकता होती है। यह पद बैंकिंग क्षेत्र में सबसे अधिक मांग वाले पदों में से एक है। बैंक पीओ क ी भर्ती के लिए एसबीआई लिखित परीक्षा आयोजित करता है।

इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक चरण में अर्हता प्राप्त करना होता है। इस वर्ष प्रारंभिक परीक्षा 08 और 15 मार्च 2025 को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए करीब दो माह का समय है। अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ बनाकर मुख्य परीक्षा के द्वार तक पहुंचा जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

● प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

● अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार बनाई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग होगा।

परीक्षा का प्रारूप

● प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र में इंग्लिश लैंग्वेज से 40, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से 30-30 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा अवधि 60 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती होगी।

● प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

● मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे।

● पहला प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा, जिसमें 170 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से 30, जनरल/ इकॉनॉमी/ बैंकिंग अवेयरनेस से 60 और इंग्लिश लैंग्वेज से 40 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती होगी।

● दूसरा प्रश्न पत्र 50 अंकों का होगा, जिसमें कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित प्रश्न वर्णनात्मक प्रकार के होंगे। परीक्षा अवधि 30 मिनट की होगी।

● मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

इन पुस्तकों का अध्ययन करें

● ए न्यू एप्रोच टू रीजनिंग: बीएस सिजवाली एवं इंदु सिजवाली

● सरल अंकगणित, लेखक : आरएस अग्रवाल

● क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड, लेखक: दिनेश खट्टर

● इंग्लिश ग्रामर एंड कम्पोजिशन, लेखक: रेन एंड मार्टिन

● ऑब्जेक्टिव इंग्लिश ग्रामर, लेखक: एसपी बख्शी

पाठ्यक्रम

● सामान्य अंग्रेजी (जनरल इंग्लिश) : रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, अनडिस्कवर्ड पैसेज, क्लोज टेस्ट, पैरा जम्बल्स, एरर स्पॉटिंग, स्पेलिंग एरर, सेंटेंस करेक्शन, फिल इन द ब्लैंक्स, पाटर्स ऑफ स्पीच, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स, इडियम्स एंड फ्रेजेज, वोकेबुलरी, ग्रामर, आर्टिकल्स, सिंगुलर, प्लूरल, टेंस, वर्ब, एडवर्ब, आर्टिकल्स, सेंटेंस रिअरेजमेंट, वर्ल्ड यूसेज, वन वर्क सब्सटीट्यूशन, सेंटेस स्ट्रक्चर मेकिंग।

● तर्कशक्ति (रीजनिंग) : वर्णमाला/ संख्या/ प्रतीक शृंखला, चित्र शृंखला, समानता, युक्ति वाक्य, इनपुट-आउटपुट, कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन, वर्णमाला परीक्षण, सीरीज टेस्ट, रैंकिंग और समय, कारण और प्रभाव, दिशा परीक्षण, बैठने की व्यवस्था, निर्णय लेना, दिशा-निर्देश, कथन और धारणा, दावा और कारण, कथन और निष्कर्ष, शब्दों की बनावट, पहेली, दर्पण छवियां, घड़ियां और कैलेंडर।

● मात्रात्मक रुझान (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) : संख्या प्रणाली, लघुत्तम और महत्तम, दशमलव, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, समय और कार्य, समय, गति और दूरी, नाव और धारा, औसत, अनुपात और समानुपात, मिश्रण और आरोप, सरलीकरण, साझेदारी, क्रम परिवर्तन और संयोजन, डाटा व्याख्या, क्षेत्रमिति, वर्ग और घन, वर्गमूल और घनमूल, द्विघातीय समीकरण।

इन शहरों में होगी परीक्षा

● उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, बरेली, बांदा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा/ ग्रेटर नोएडा, सीतापुर, वाराणसी, उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की, नई दिल्ली और एनसीआर, बिहार में आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, झारखंड में बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची आदि शहरों में परीक्षा का आयोजन होगा।

विषयवार करें परीक्षा की तैयारी

एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। इसमें अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक रुझान और तर्क क्षमता से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। इनमें से प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए विशिष्ट रणनीतियों की आवश्यकता होती है। विषयवार तैयारी युक्तियां नीचे दी गई हैं।

अंग्रेजी भाषा (इंग्लिश लैग्वेज)

बैंकिंग से जुड़े क्षेत्र में नौकरी करने के लिए इंग्लिश लैंग्वेज की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। परीक्षा में इस सेक्शन से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करने के लिए ग्रामर की सही समझ जरूरी है, क्योंकि अधिकतर प्रश्न त्रुटि ढूंढने के प्रारूप में पूछे जाते हैं। वोकेब्लरी पर भी विशेष ध्यान दें। इसमें सुधार के लिए डिक्शनरी की मदद ले सकते हैं। शब्दावली और भाषा की समझ को बेहतर बनाने के लिए समाचार पत्र- पत्रिकाओं या किसी अन्य स्रोत को पढ़ना शुरू करें। व्याकरण के नियमों को सीखने और उनकी समीक्षा करने का प्रयास करें।

तर्क क्षमता (रीजनिंग एबिलिटी)

किसी परिस्थिति का आकलन करना और उचित परिणाम निकालना तार्किक तर्क कहलाता है। तार्किक तर्क परीक्षाओं का मूल लक्ष्य किसी उम्मीदवार की पैटर्न, संख्यात्मक अनुक्रम, कनेक्शन और रूपों को समझने की क्षमता का आकलन करना है। इस क्षेत्र में प्रश्नों को हल करने के लिए ठोस विश्लेषणात्मक कौशल की आवश्यकता होती है। परीक्षा में इस सेक्शन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। निर्धारित समय के भीतर प्रश्नों का उत्तर देना महत्वपूर्ण है। इसलिए इस सेक्शन को 20 मिनट या उससे कम समय में हल करने का प्रयास करें।

संख्यात्मक क्षमता (न्युमेरिकल एबिलिटी)

परीक्षा में इस सेक्शन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह सेक्शन मुख्य रूप से डेटा इंटरप्रिटेशन के बारे में है। उम्मीदवार की संख्याओं के साथ उसके कौशल व जानकारी होने की क्षमता जांचने के उद्देश्य से प्रश्न तैयार किए जाते हैं। इस क्षेत्र में अपना स्कोर सुधारने के लिए गणित में मजबूत पकड़ बनाएं। उम्मीदवारों को गणना में दक्ष होना चाहिए क्योंकि इससे समय की बचत होती है। इस सेक्शन को 20 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करने का प्रयास करें। गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए, प्रासंगिक सूत्रों, कुछ शॉर्टकट तकनीकों आदि को याद रखना आवश्यक है।

ये टिप्स भी अपनाएं

संक्षिप्त नोट्स तैयार करें: किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संक्षिप्त नोट्स बनाना काफी अहम होता है। इससे आपकी लेखन में सुधार आता है। साथ ही संबंधित विषय बहुत ही आसानी से लंबे समय तक याद रहता है। आप नोट्स में किसी भी सवाल को अपनी भाषा में लिख सकते हैं, जिससे बाद में उन सवालों को आप आसानी पढ़ और याद कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक अध्याय को समाप्त करने के बाद महत्वपूर्ण बातों को एक कॉपी में नोट कर लेना चाहिए।

टाइम टेबल बनाकर पढ़ें : पढ़ाई का टाइम टेबल एक सुविधाजनक आसान सा रास्ता है जो आपको तैयारी के लिए समय-प्रबंधन करने में सहायता प्रदान करता है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना बेहतर होगा। अच्छी तैयारी के लिए एक दिन में न्यूनतम आठ घंटे पढ़ाई बेहद जरूरी है। क्षमता के अनुसार इस समय को बढ़ा सकते हैं। टाइम टेबल में सभी विषयों को बराबर समय दें। कमजोर विषयों को अधिक समय दें।

पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें : पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए बिना परीक्षा की तैयारी अधूरी रहेगी। इसलिए पुराने प्रश्न पत्रों को देखना बहुत ही आवश्यक है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से उम्मीदवारों को उनके कमजोर बिंदुओं और टाइम मैनेजमेंट स्किल का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। इससे प्रश्न को हल करने की गति और सटीकता में सुधार होगा। साथ ही इससे आपको इस बात का भी पता चलेगा कि हर साल किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं।

मॉक टेस्ट से अभ्यास करें : परीक्षा की बेहतर तैयारी में मॉक टेस्ट अहम भूमिका निभाते हैं। यह आपको परीक्षा प्रारूप को समझने, समय प्रबंधन में सुधार करने और आपकी ताकत और कमजोरियों की पहचान करने में मदद करते हैं। परीक्षा के माहौल को अनुकूल बनाने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट का प्रयास करें। अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें। यह अभ्यास आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा।

समय प्रबंधन जरूरी : बैंकिंग परीक्षाओं में समय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परीक्षा के दौरान प्रभावी ढंग से समय का प्रबंधन कैसे हो, इसका विचार होना चाहिए। उम्मीदवारों को दिए गए समय सीमा के भीतर प्रश्नों को हल करने की आदत विकसित करनी चाहिए ताकि उनकी गति व सटीकता में सुधार हो सके। किसी विशेष प्रश्न पर अधिक समय केंद्रित न करें।

सटीकता बनाए रखें : उम्मीदवारों का अंतिम लक्ष्य गति के साथ-साथ सटीकता बनाए रखना होना चाहिए। चूंकि परीक्षा में .25 अंक की नकारात्मक अंकन है, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा में अनुमान लगाने से बचना चाहिए। सटीकता में महारत हासिल करने का रहस्य निरंतर अभ्यास है।

महत्वपूर्ण लिंक

All New Update : Click Here

यह भी पढ़ें

केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन) में 165 पदों पर भर्ती।

जनवरी 2025 में हुए UPPCL नीलामी में 1,000 मेगावाट के सौर PV प्रोजेक्ट को किस कंपनी ने हासिल किया ?

Leave a Comment