महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (जीडी) 275 पदों पर भर्ती।
महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (जीडी) के रूप में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके तहत 275 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। पद, योग्यता, चयन, आवेदन सहित अन्य जानकारियां आगे दी जा रही है…
कांस्टेबल (जीडी), कुल पद 275
(खेलों के आधार पर रिक्तियों का विवरण)
● तीरंदाजी पद 06
– रिकर्व, कंपाउंड, इंडियन राउंड।
● एथलेटिक्स पद 29
– दौड़ (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर), हर्डल (100 मीटर, 110 मीटर, 400 मीटर), 3000 मीटर स्टीपल चेज, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, बांस कूद, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, हथौड़ा फेंक, भाला फेंक।
● बैडमिंटन पद 08
● तैराकी पद 34
– फ्री स्टाइल (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर), बैक स्ट्रोक (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर), ब्रेस्ट स्ट्रोक (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर), बटर फ्लाई (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर), व्यक्तिगत मेडले (200 मीटर, 400 मीटर)
● डाइविंग पद 06
स्प्रिंग बोर्ड (01 मीटर और 03 मीटर), हाई बोर्ड।
● वाटर पोलो पद 02
● बास्केटबॉल पद 14
● बॉक्सिंग पद 12
– 48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 63.5 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 71 किलोग्राम,
साइकिलिंग पद 08
● रोड इवेंट, ट्रैक इवेंट।
● क्रास काउंट्री पद 02
10,000 मीटर की दौड़।
● घुड़सवारी पद 10
इवेंटिंग, ड्रेसेज, शो जंपिंग, टेंट पेगिंग।
● फुटबॉल पद 04
● जिम्नास्टिक्स पद 12
– ऑल राउंड/ फ्लूर/ पॉमेल हॉर्स/ रिंग्स/ वॉल्ट/ पैरलल बार्स/ हारिजोंटल बार/ अनइवेन बार्स/ बीम।
● हैंडबॉल पद 14
● हॉकी पद 11
● आइस स्कीइंग पद 06
अल्पाइन, नॉर्डिक।
● जुडो पद 06
60 किलोग्राम और 73 किलोग्राम।
● कराटे पद 07
-50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 75 किलोग्राम
● वालीबॉल पद 14
● वेट लिफ्टिंग, पद 08
-45 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 73 किलोग्राम
● जल क्रीड़ा पद 12
कयाक, कैनोइंग, रोविंग।
● कुश्ती (ग्रीको रोमन) पद 04
-55 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम और 72 किलोग्राम।
● कुश्ती (फ्री स्टाइल) पद 10
-55 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम।
● शूटिंग पद 08
-22 राइफल थ्री पोजिशन, एयर राइफल, एयर पिस्टल, स्पोट्स पिस्टल, स्टैंडर्ड/ सेंटर फायर पिस्टल, फ्री पिस्टल।
● ताइक्वांडो पद 11
– 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 58 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 74 किलोग्राम।
● वुशु पद 11
– 45 किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 56 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम।
● फेंसिंग पद 06
– फॉइल, एपी, सेबर
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से दसवीं पास या इसके समकक्ष योग्यता हो।
खेल उपलब्धि
● पिछले दो वर्ष के दौरान प्राप्त किसी एक सर्वोच्च पदक के लिए अंक दिए जाएंगे।
● यदि किसी अभ्यर्थी ने किसी विशेष प्रतियोगिता में एक से अधिक पदक प्राप्त किए हैं, तो उस स्थिति में उसे केवल प्रतियोगिता में प्राप्त सर्वोच्च पदक/स्थान के लिए अंक दिए जाएंगे।
● ओलंपिक खेल/ ग्रीष्म/ शीतकालीन में स्वर्ण पदक पर 100, रजत पर 96, कांस्य पर 92 और प्रतिभाग करने पर 80 अंक दिए जाएंगे।
● विश्व चैंपियन/ विश्व कप में स्वर्ण पदक पर 90, रजत पर 86, कांस्य पर 82 और प्रतिभाग करने पर 70 अंक दिए जाएंगे।
● एशियाई खेल/ राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक पर 80, रजत पर 76, कांस्य पर 72 और प्रतिभाग करने पर 60 अंक दिए जाएंगे।
● एशियन चैंपियनशिप/ कप/ कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर 70, रजत पर 66, कांस्य पर 62 और प्रतिभाग करने पर 50 अंक दिए जाएंगे।
● यूथ ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक पर 60, रजत पर 56, कांस्य पर 52 और प्रतिभाग करने पर 40 अंक मिलेंगे।
● यूथ/ जूनियर एशियन चैंपियनशिप/ जूनियर कामन वेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर 50, रजत पर 46, कांस्य पर 42 और प्रतिभाग करने पर 30 अंक दिए जाएंगे।
● यूथ/ जूनियर एशियन चैंपियनशिप/ जूनियर कामन वेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर 50, रजत पर 46, कांस्य पर 42 और प्रतिभाग करने पर 30 अंक दिए जाएंगे।
● एसएएफ गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर 40, रजत पर 36, कांस्य पर 32 और प्रतिभाग करने पर 26 अंक दिए जाएंगे।
● राष्ट्रीय खेल और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में व्यक्तिगत मेडल और व्यक्तिगत खेलों में टीम मेडल के लिए अलग-अलग अंक दिए जाएंगे।
वेतनमान 21,700-69,100 रुपये।
आयु सीमा
● न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो।
● अभ्यर्थी की आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (नान क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● शारीरिक मानदंड, खेल कौशल परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
● अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
न्यूनतम शारीरिक मानदंड
● कद पुरुष -170 सेंटीमीटर।
● कद महिला -157 सेंटीमीटर।
● वजन कद और आयु के सही अनुपात में।
● सीना (पुरुष) 80 सेंटीमीटर। पांच सेमी का फुलाव हो।
● सुनने की क्षमता प्रत्येक कान से छह मीटर की दूरी से तेज आवाज स्पष्ट सुनाई देती हो।
● दृष्टि क्षमता 6/6 से 6/9।
● जरूरी सूचना शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर तथा हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।
आवेदन शुल्क
● अभ्यर्थियों को 147.20 रुपये भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है।
● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● सबसे पहले सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट (https//rectt.bsf.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर सबसे ऊपर रिक्रूटमेंट ओपनिंग्स का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
● नए पेज पर करंट रिक्रूटमेंट ओपनिंग्स के नीचे ‘RECRUITMENT OF MERIT- ORIOUS SPORTS PERSON TO THE POST OF CONSTABLE (GENERAL DUTY) UNDER SPORTS QUOTA – 2024’ नाम से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन दिखेगा। इसके सामने दिए व्यू डिटेल्स पर क्लिक करें।
● नये पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● अब आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं। नोटिफिकेशन के सामने अप्लाई हियर के विकल्प पर क्लिक करें। नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें व्यक्तिगत जानकारियां जैसे कि अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद ओटीपी जनरेट पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी नंबर यहां दर्ज करें।
● आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे आपको पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। उसे अपने पास संभाल कर रखें। अब पिछले पेज पर वापस आएं। ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर एड्रेस डिटेल्स कॉलम में अपने स्थायी एवं अस्थायी पते की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद मांगी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित कर दें।
● एक-एक कर सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद संस्थान के निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। सभी अनिवार्य दस्तावेजों, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) की स्कैन कॉपी, हाल की अपनी पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करें।
● अब भरे हुए आवेदन पत्र की जांच कर लें। इसका प्रिंट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। अंत में सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
अधिक जानकारी यहां
● ई-मेल आईडी edpdte@bsf.nic.in
महत्वपूर्ण लिंक
All New Update : Click Here
यह भी पढ़ें
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में 11 पदों पर भर्ती।
भारतीय नौसेना द्वारा 2024 को ‘नौसेना के असैनिकों का वर्ष’ घोषित करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?
रूपेश कुमार: शिक्षा विशेषज्ञ और लेखक के विषय में।
रूपेश कुमार एक समर्पित शिक्षाविद् और लेखक हैं, जिनके पास शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन और शोध किया है, और अपने ज्ञान को छात्रों और सहकर्मियों के साथ साझा करने में विश्वास रखते हैं। रूपेश ने शिक्षा की प्रभावी विधियों, शिक्षण तकनीकों और छात्र विकास पर कई लेख और पुस्तकें लिखी हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और रोचक बनाना है, ताकि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता को प्राप्त कर सके। इस वेबसाइट पर नौकरी और शिक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है।
Facebook profile URL https://www.facebook.com/profile.php?id=100008285203586