न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) में 500 पदों पर भर्ती।
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने असिस्टेंट (क्लर्कियल कैडर) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गोवा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू एवं कश्मीर आदि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में होंगी। अभ्यर्थी केवल एक राज्य के लिए आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा वे जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ने-लिखने और बोलने का ज्ञान होना अनिवार्य होगा। पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जनवरी 2025 है।
असिस्टेंट , कुल पद : 500 (अनारक्षित 260)
(राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
● उत्तर प्रदेश पद : 24 (अनारक्षित 17)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● उत्तराखंड पद : 04 (अनारक्षित 02)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● बिहार पद : 02 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● झारखंड पद : 02 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● दिल्ली पद : 12 (अनारक्षित 06)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● मध्य प्रदेश पद : 40 (अनारक्षित 18)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● महाराष्ट्र पद : 105 (अनारक्षित 62)
स्थानीय भाषा : मराठी
● गुजरात पद : 50 (अनारक्षित 22)
स्थानीय भाषा : गुजराती
● आंध्र प्रदेश पद : 10 (अनारक्षित 04)
स्थानीय भाषा : तेलुगू
● कर्नाटक पद : 50 (अनारक्षित 20)
स्थानीय भाषा : कन्नड
● छत्तीसगढ़ पद : 20 (अनारक्षित 13)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● ओडिशा पद : 10 (अनारक्षित 04)
स्थानीय भाषा : उड़िया
● हरियाणा पद : 05 (अनारक्षित 04)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● जम्मू एवं कश्मीर पद : 04 (अनारक्षित 03)
स्थानीय भाषा : हिंदी/उर्दू
● हिमाचल प्रदेश पद : 02 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● चंडीगढ़ पद : 05 (अनारक्षित 02)
स्थानीय भाषा : हिंदी/पंजाबी
● पंजाब पद : 14 (अनारक्षित 06)
स्थानीय भाषा : पंजाबी
● तमिलनाडु पद : 40 (अनारक्षित 20)
स्थानीय भाषा : तमिल
● पुद्दुचेरी पद : 02 (अनारक्षित 02)
स्थानीय भाषा : तमिल
● तेलांगना पद : 10 (अनारक्षित 04)
स्थानीय भाषा : तेलुगू/उर्दू
● राजस्थान पद : 15 (अनारक्षित 06)
स्थानीय भाषा : हिंदी
● पश्चिम बंगाल पद : 10 (अनारक्षित 04)
स्थानीय भाषा : बंगाली
● अंडमान एवं निकोबार पद : 02 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी/हिंदी
● सिक्कम पद : 01 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी/नेपाली
● गोवा पद : 08 (अनारक्षित 05)
स्थानीय भाषा : कोंकणी
● अरुणाचल प्रदेश पद : 02 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी
● असम पद : 06 (अनारक्षित 04)
स्थानीय भाषा : आसामी
● मणिपुर पद : 01 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : मणिपुरी/अंग्रेजी
● मेघालय पद : 01 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : गारो/खासी
● मिजोरम पद : 02 (अनारक्षित 02)
स्थानीय भाषा : मिजो
● नागालैंड पद : 01 (अनारक्षित 01)
स्थानीय भाषा : अंग्रेजी
● केरल पद : 40 (अनारक्षित 21)
स्थानीय भाषा : मलयालम
योग्यता
● मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक हो। दसवीं/ इंटरमीडिएट या स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण हो।
● स्थानीय भाषा में बोलने, पढ़ने और लिखने में दक्ष हो।
आयु सीमा
● न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 दिसंबर 2024 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष,एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
वेतनमान : 22,405 से 62,265 रुपये।
चयन प्रक्रिया
● प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। अंतिम सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
परीक्षा का प्रारूप
● ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न, संख्यात्मक क्षमता और तर्कशक्ति से 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
● परीक्षा की कुल अवधि एक घंटे (60 मिनट) होगी। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय होगा।
● परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
● प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
● मुख्य परीक्षा 250 अंकों की होगी, जिसमें 200 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता, तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर से 40-40 प्रश्न होंगे।
● परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी। मुख्य परीक्षा में भी गलत उत्तर देने पर 1/4 अंकों की कटौती होगी।
● मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा केंद्र (संभावित)
● दिल्ली-एनसीआर, आगरा, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, ग्रेटरनोएडा, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, पटना, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, मोहाली, बिलासपुर, रायपुर, भोपाल, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोटा, पोर्टब्लेयर आदि।
प्रोबेशन अवधि : छह माह का होगा।
आवेदन शुल्क
● 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए 100 रुपये देय होगा।
● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● सबसे पहले न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (www.newindia.co.in) पर जाएं। होमपेज पर रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।
● नये पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ASSISTANT RECRUITMENT EXERCISE-2024 के नीचे डाउनलोड एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
● नये पेज पर नोटिफिकेशन का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस भर लें और सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करें। पिछले पेज पर वापस जाएं। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें। कैप्चा भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
● नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे के निशान एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
● प्रिव्यू टैब पर क्लिक कर आवेदन पत्र की जांच कर लें। पेमेंट टैब पर जाकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। अंत में सब्मिट बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
महत्वपूर्ण लिंक
All New Update : Click Here
यह भी पढ़ें
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में ग्रुप ए बी और सी के 52 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं।
कैनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के नए ब्रांड अभियान में किस अभिनेता ने अभिनय किया है ?

रूपेश कुमार: शिक्षा विशेषज्ञ और लेखक के विषय में।
रूपेश कुमार एक समर्पित शिक्षाविद् और लेखक हैं, जिनके पास शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन और शोध किया है, और अपने ज्ञान को छात्रों और सहकर्मियों के साथ साझा करने में विश्वास रखते हैं। रूपेश ने शिक्षा की प्रभावी विधियों, शिक्षण तकनीकों और छात्र विकास पर कई लेख और पुस्तकें लिखी हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और रोचक बनाना है, ताकि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता को प्राप्त कर सके। इस वेबसाइट पर नौकरी और शिक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है।
Facebook profile URL https://www.facebook.com/profile.php?id=100008285203586