You are currently viewing रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले रणनीति ऐसे बनाएं।
रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले रणनीति ऐसे बनाएं।

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले रणनीति ऐसे बनाएं।

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले रणनीति ऐसे बनाएं।

रेलवे में ट्रैक के निरीक्षण और रखरखाव के लिए ट्रैक मेंटेनर की आवश्यकता होती है। रेलवे भर्ती बोर्ड ट्रैक मेंटेनर की नियुक्ति के लिए ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा रेलवे की कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यदि आपने 10वीं या आईटीआई किया है, तो आप भी इसमें नौकरी पा सकते हैं। इसमें सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, स्मार्ट अध्ययन और प्रभावी समय प्रबंधन की जरूरत होती है। परीक्षा तिथि अभी तय नहीं है, इसलिए अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। गणित और तर्कशक्ति पर फोकस कर आप इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

विषयवार करें परीक्षा की तैयारी

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम और परीक्षा के प्रारूप के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इससे आपको यह भी पता चल जाता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे? रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी। इनमें से प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए विशिष्ट रणनीतियों की आवश्यकता होती है। परीक्षा की तैयारी से संबंधित युक्तियां नीचे दी गई हैं…

सामान्य विज्ञान

यह विषय अपने आस-पास की प्राकृतिक दुनिया को समझने में मदद करता है। हम पदार्थ और ऊर्जा के व्यवहार, पदार्थों की संरचना और जीवित जीवों की जटिलताओं को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। यह एक व्यापक और दिलचस्प क्षेत्र है जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। इस सेक्शन की तैयारी के लिए विज्ञान के बुनियादी विचारों और सिद्धांतों को जानना महत्वपूर्ण है। इस सेक्शन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

गणित

इस सेक्शन से प्रश्न प्रतियोगी की संख्याओं के साथ उसके कौशल व जानकारी होने की क्षमता जांचने के उद्देश्य से तैयार किए जाते हैं। परीक्षा में इस विषय से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस क्षेत्र में अपना स्कोर सुधारने के लिए गणित में मजबूत पकड़ बनानी होगी। परीक्षा में अपना श्रेष्ठतम देने के लिए गणित में निपुण होना आवश्यक है। गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए प्रासंगिक सूत्रों और कुछ शॉर्टकट तकनीकों को याद रखना आवश्यक है।

सामान्य बुद्धि एवं तर्क

इस सेक्शन का मूल लक्ष्य उम्मीदवार का पैटर्न, संख्यात्मक अनुक्रम, कनेक्शन और रूपों को समझने की क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा में इस सेक्शन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस क्षेत्र में प्रश्नों को हल करने के लिए ठोस विश्लेषणात्मक कौशल की जरूरत होती है। निर्धारित समय में प्रश्नों का उत्तर देना महत्वपूर्ण है, इसलिए इस सेक्शन को 25 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करने का प्रयास करें।

सामान्य जागरुकता एवं समसामयिकी

यह सेक्शन समसामयिक मामलों पर आपकी पकड़ का परीक्षण करता है। यह क्षेत्र जितना व्यापक है, उतना ही स्कोरिंग भी। इस सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक पाने के लिए प्रतियोगी पुस्तकें और एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें। नियमित समाचार पत्र पढ़ें और न्यूज चैनल्स देखें। इससे राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सवालों का जवाब देने में मदद मिलेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

अध्ययन योजना बनाएं : योजना के साथ पढ़ाई का मतलब है कि आप अपने हिसाब से पाठ्यक्रम और समय को देखकर योजना कर लें कि आपको कितने समय और किस तरह से पढ़ाई करनी है। पाठ्यक्रम के कौन से विषय आपके अच्छे हैं, और कौन से कमजोर हैं। किसमें आपको ज्यादा समय देना होगा और किसमें कम। इस तरह से सभी चीजों का ध्यान रखते हुए योजना के साथ पढ़ाई करने से परीक्षा में आपके चयनित होने का अवसर बढ़ जाता है।

टाइम टेबल बनाकर पढ़ें : किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए टाइम टेबल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टाइम टेबल से हमारा मतलब है कि सभी विषयों के लिए पर्याप्त समय निर्धारित करना ताकि आप अच्छी तरह उस विषय की तैयारी कर सकें। इसके लिए दिन में न्यूनतम छह से आठ घंटे की पढ़ाई जरूरी है। टाइम टेबल में सभी विषयों को बराबर समय दें। आप जिस विषय में कठिनाई महसूस करते हैं उसके लिए ज्यादा समय निकालें।

विषयों को दोहराएं : परीक्षा से कुछ दिन पहले का समय गहन अध्ययन के लिए नहीं है। उम्मीदवारों को इस समय को महत्वपूर्ण विषयों, सूत्रों और शॉर्टकट ट्रिक्स के पुनरीक्षण के लिए समर्पित करना चाहिए। मजबूत क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें। जिन विषयों को आपने कवर किया है, उन्हें दोहराएं ताकि उन क्षेत्रों में सुधार करने में मदद मिल सके और परीक्षा के दौरान उन्हें आसानी से याद किया जा सके।

अपने नोट्स बनाएं : जिन किताबों से आप तैयारी कर रहे हैं, इसके साथ इंटरनेट या यूट्यूब से जो जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, उनके नोट्स भी बना लें। पढ़ाई के दौरान नोट्स बनाना जानकारी को बनाए रखने और परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से संशोधित करने का एक प्रभावी तरीका है। नोट्स के जरिए आपको वही चीजें पढ़ने के लिए बार-बार खोजना नहीं पड़ेगा। यह आपको अध्ययन सामग्री व्यवस्थित करने, समय बचाने और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है।

समय प्रबंधन जरूरी : परीक्षा में समय का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को कम समय में प्रश्नों को हल करना होता है। इसलिए परीक्षा में दिए गए सभी प्रश्नों का उत्तर समय पर देने के लिए आपको काफी अभ्यास करने की आवश्यकता होती है। यदि आपका समय प्रबंधन के कौशल में मजबूत पकड़ बना लेते हैं, तो अतिरिक्त समय का उपयोग आप उत्तरों को संशोधित करने या लंबे या कठिन प्रश्नों पर अतिरिक्त ध्यान देने में कर सकते हैं।

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें : परीक्षा की तैयारी का एक अच्छा तरीका यह भी है कि अभ्यर्थी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। इससे अभ्यास होगा साथ ही परीक्षा का अंदाजा हो जाता है कि किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और किन टॉपिक से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। कमजोर बिंदुओं और टाइम मैनेजमेंट स्किल का अंदाजा लगाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा प्रश्न को हल करने की गति और सटीकता में सुधार होता है।

ये टिप्स भी अपनाएं

●रेलवे की परीक्षा में करंट अफेयर्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए रूटीन में समाचार पत्र अवश्य पढ़ें।

●रात में भरपूर नींद और दिन में पर्याप्त आहार अवश्य लें। इसके जरिए आप सदैव स्वस्थ महसूस करेंगे, जो आपकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

●अगर पढ़ने में मन न लग रहा हो, तो जबरदस्ती पढ़ाई न करें। बीच-बीच में संगीत सुनकर या फिल्म देखकर भी अपने आपको तरोताजा रख सकते हैं।

●परीक्षा की तैयारी के समय सोशल मीडिया से जितना हो सके दूर रहें।

इन पुस्तकों का अध्ययन करें

सामान्य विज्ञान : अरहंत प्रकाशन

सामान्य विज्ञान, लेखक : प्रिया चौधरी

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड फॉर कॉम्पेटिटिव एग्जामिनेशंस, लेखक : आरएस अग्रवाल

फास्ट ट्रैक ऑब्जेक्टिव अंकगणित, लेखक : राजेश वर्मा

ए मॉडर्न अप्रोच टू वर्बल एंड नॉन-वर्बल रीजनिंग, लेखक : आरएस अग्रवाल

ए न्यू एप्रोच टू रीजनिंग: बीएस सिजवाली एंड इंदु सिजवाली

सामान्य ज्ञान, लेखक : मनोहर पांडे

सामान्य ज्ञान, लेखक : लुसेंट प्रकाशन

शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुरुषों के लिए : 35 किलोग्राम वजन को बिना नीचे रखे दो मिनट में 100 मीटर तक उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए। 1000 मीटर की दौड़ चार मिनट और 15 सेंकेंड में पूरी करनी होगी।

महिलाओं के लिए : 20 किलोग्राम वजन को बिना नीचे रखे दो मिनट में 100 मीटर तक उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए। 1000 मीटर की दौड़ पांच मिनट और 40 सेंकेंड में पूरी करनी होगी।

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

●प्रश्न पत्र में सामान्य विज्ञान से 25, गणित से 25, सामान्य बुद्धि एवं तर्क से 30, सामान्य जागरुकता एवं करंट अफेयर्स से 20 प्रश्न होंगे।

●परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए समय सीमा 120 मिनट होगी।

●परीक्षा में प्रत्येक गलत जवाब होने पर एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।

सामान्य विज्ञान (जनरल साइंस) : भौतिकी के बुनियादी सिद्धांत, कार्य, शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, इलेक्ट्रिक सर्किट, कंडक्टर, ओम का नियम, एम्पीयर का नियम, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, फैराडे का नियम, विद्युत चुम्बकीय प्रवाह, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान।

गणित (मैथमेटिक्स) : संख्या प्रणाली, परिमेय और अपरिमेय संख्याएं, बोडमास नियम, द्विघात समीकरण, प्रमेय, त्रिकोणमितीय, ऊंचाई और दूरी, समुच्चय, वेन आरेख,सांख्यिकी, माध्य विचलन, विचरण और मानक विचलन।

सामान्य बुद्धि एवं तर्क (जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग) : वर्णमाला और संख्या शृंखला, गैर-मौखिक शृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, स्थानिक दृश्य, दृश्य स्मृति, स्थानिक अभिविन्यास, मैथमेटिकल आपरेशंस, संबंध अवधारणाएं, युक्ति वाक्य, जंबलिंग, वैन आरेख, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफीशिएंसी, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण आदि।

सामान्य जागरुकता एवं समसामयिकी (जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स) : समसामयिकी, भारतीय भूगोल, भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति, भारतीय राजनीति और संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और विश्व से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दे, भारत और उसके पड़ोसी देश, वैज्ञानिक अनुसंधान, खेल, तकनीकी विकास, पुस्तकें और लेखक, महत्वपूर्ण तिथियां आदि।

महत्वपूर्ण लिंक

All New Update : Click Here

यह भी पढ़ें

सीएसआईआर-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएसआईआर-सीडीआरआई) लखनऊ में 18 पदों पर भर्ती।

Rupesh Kumar

रूपेश कुमार: शिक्षा विशेषज्ञ और लेखक के विषय में। रूपेश कुमार एक समर्पित शिक्षाविद् और लेखक हैं, जिनके पास शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन और शोध किया है, और अपने ज्ञान को छात्रों और सहकर्मियों के साथ साझा करने में विश्वास रखते हैं। रूपेश ने शिक्षा की प्रभावी विधियों, शिक्षण तकनीकों और छात्र विकास पर कई लेख और पुस्तकें लिखी हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और रोचक बनाना है, ताकि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता को प्राप्त कर सके। इस वेबसाइट पर नौकरी और शिक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। Facebook profile URL https://www.facebook.com/profile.php?id=100008285203586

Leave a Reply