रेलवे शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी ऐसे करें अपना रणनीति बेहतर और ऐसे बनाए।
भारतीय रेलवे देश में सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि रेलवे की नौकरी युवाओं की पहली पसंद है। अधिकांश युवा इसमें नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं। रेलवे की नौकरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), सहायक शिक्षक, प्राथमिक रेलवे शिक्षक, संगीत शिक्षक पदों पर भर्तियां होंगी। यदि आप पात्रता को पूरा करते हैं तो आप भी इसमें नौकरी पा सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड इसके लिए परीक्षा आयोजित करता है। इसमें सफल होने के लिए समय प्रबंधन, सटीकता और गति पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होती है। व्यावसायिक योग्यता पर फोकस कर इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार करें तैयारी
रेलवे शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम और परीक्षा के प्रारूप के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इससे आपको यह भी पता चल जाता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे? रेलवे शिक्षक भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी। इनमें से प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए विशिष्ट रणनीतियों की आवश्यकता होती है। विषयवार तैयारी युक्तियां नीचे दी गई हैं…
व्यावसायिक योग्यता : यह सेक्शन व्यावहारिक कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर केंद्रित है। इस सेक्शन से सर्वाधिक 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस सेक्शन की तैयारी के लिए व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जिस विषय में आपने डिग्री/ डिप्लोमा या शिक्षण कार्य किया है, उससे सबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए संबंधित विषय का गहनता से अध्ययन करना चाहिए। इस सेक्शन को 45 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करने का प्रयास करें।
सामान्य जागरुकता : इसका सेक्शन का उद्देश्य उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान का टेस्ट करना होता है। इस सेक्शन से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए समसामयिक मामलों, आर्थिक और वित्तीय जागरूकता, सरकारी योजनाओं और हालिया घटनाक्रमों पर ध्यान दें। अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए नियमित समाचार पत्र पढ़ें और न्यूज चैनल देखें। इस सेक्शन को 10 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करने का प्रयास करें।
सामान्य बुद्धि एवं तर्क : इस सेक्शन की तैयारी के लिए अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करना आवश्यक है। इस क्षेत्र में प्रश्नों को हल करने के लिए ठोस विश्लेषणात्मक कौशल की आवश्यकता होती है। परीक्षा में इस सेक्शन से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। निर्धारित समय के भीतर प्रश्नों का उत्तर देना महत्वपूर्ण है। इसलिए इस सेक्शन को 10 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करने का प्रयास करें।
गणित : इस क्षेत्र में अपना स्कोर सुधारने के लिए, आपको अच्छी गति के साथ-साथ अपनी गणना कौशल में भी सुधार करना होगा।परीक्षा में इस सेक्शन से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए, प्रासंगिक सूत्रों, कुछ शॉर्टकट तकनीकों आदि को याद रखना आवश्यक है। उन्हें सही ढंग से हल करने के लिए ग्राफ (रेखा, तालिका, बार आदि) का अभ्यास करें।
सामान्य विज्ञान : यह विषय अपने आस-पास की प्राकृतिक दुनिया को समझने में मदद करता है। हम पदार्थ और ऊर्जा के व्यवहार, पदार्थों की संरचना और जीवित जीवों की जटिलताओं को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। यह एक व्यापक और दिलचस्प क्षेत्र है जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे कई अलग-अलग विषय शामिल हैं। इस सेक्शन की तैयारी के लिए विज्ञान के बुनियादी विचारों और सिद्धांतों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है। इस सेक्शन से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
ये टिप्स भी अपनाएं
● सही अध्ययन सामग्री चुनें : परीक्षा के सभी सेक्शन के पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए सही अध्ययन सामग्री चुननी होगी, क्योंकि पुस्तकें आपको सही दिशा में निर्देशित करती हैं, साथ ही परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करने में आपकी मदद करती हैं। परीक्षा की तैयारी में आप ऑनलाइन संसाधनों की मदद ले सकते हैं। जिस भी टॉपिक को समझने में आपको समस्या आ रही हो उस टॉपिक को आप यू ट्यूब पर सर्च कर सकते हैं।
● पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें : परीक्षा की तैयारी का एक अच्छा तरीका यह भी है कि अभ्यर्थी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। इससे अभ्यास होगा साथ ही परीक्षा का अंदाजा हो जाएगा कि किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और किन टॉपिक से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। कौन से टॉपिक ऐसे हैं जिनसे कम प्रश्न आते हैं। इससे एक अच्छा आईडिया मिल जाता है।इससे प्रश्न को हल करने की गति और सटीकता में सुधार होगा, जो वास्तविक परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा।
● मॉक टेस्ट का अभ्यास करें: किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे अच्छे तरीकों में से एक मॉक टेस्ट का अभ्यास करना है। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए ज़्यादा से ज़्यादा मॉक टेस्ट देना चाहिए। मॉक टेस्ट आपको परीक्षा पैटर्न, पूछे गए प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा को निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक समय प्रबंधन कौशल को समझने में मदद करता है। परीक्षा से पहले के दिनों में जितना संभव हो उतने मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
● सटीकता बनाए रखें : परीक्षा में सटीकता और गति बनाए रखना जरूरी होता है। चूंकि परीक्षा में 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन है, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा में अनुमान लगाने से बचना चाहिए। सटीकता के साथ अपने प्रश्न हल करने की गति को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक अभ्यास करें। उम्मीदवार नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने के लिए कम से कम दो घंटे का समय निकालें।
● टाइम मैनेजमेंट जरूरी : परीक्षा में समय का प्रबंधन महत्वपूर्ण है। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें। इससे आपको वास्तविक परीक्षा के दौरान अपना समय बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी। परीक्षा के दौरान किस तरह के प्रश्न पहले हल करने चाहिए और किस तरह के प्रश्न सबसे आखिर में, इन सभी बातों का ज्ञान आपको अच्छी तरह होना चाहिए। इनका ध्यान रखकर कोई भी उम्मीदवार परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
●उम्मीदवार चिंतित होने से बचें, क्योंकि चिंता उच्च अंक प्राप्त करने में मदद नहीं करती है।
●अपनी तुलना दूसरों से करने से बचें, क्योंकि इससे पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है।
●प्रत्येक विषय को रटने या कई स्रोतों से सीखने से बचें। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी।
इन पुस्तकों का अध्ययन करें
●सामान्य ज्ञान, लेखक : मनोहर पांडे
●सामान्य ज्ञान, लेखक : लुसेंट प्रकाशन
●ए मॉडर्न अप्रोच टू वर्बल एंड नॉन-वर्बल रीजनिंग, लेखक : आरएस अग्रवाल
●ए न्यू एप्रोच टू रीजनिंग, लेखक : बीएस सिजवाली एवं इंदु सिजवाली
●क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड फॉर कॉम्पेटिटिव एग्जामिनेशंस, लेखक : आरएस अग्रवाल
●फास्ट ट्रैक ऑब्जेक्टिव अर्थमेटिक, लेखक : राजेश वर्मा
●सामान्य विज्ञान: अरिहंत प्रकाशन
●सामान्य विज्ञान, लेखक : प्रिया चौधरी
पाठ्यक्रम
●व्यावसायिक योग्यता : इस सेक्शन में उम्मीदवार के चुने हुए विषय पर आधारित प्रश्न होते हैं। विषयों में संस्कृत, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्रत्त्, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी, समाजशास्त्रत्त्, रसायन विज्ञान, भूगोल और इतिहास आदि शामिल हैं।
●सामान्य जागरुकता (जनरल अवेयरनेस) : करंट अफेयर्स, महत्वपूर्ण घटनाएं, भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति, भारत और विश्व से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दे, वैज्ञानिक अनुसंधान, पर्यावरण, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य राजव्यवस्था, भारत और विश्व का भूगोल, भारत और उसके पड़ोसी देश, आविष्कार और खोज, खेल, राजनीति, भारत का संविधान, पुस्तकें और लेखक, महत्वपूर्ण तिथियां, पुरस्कार और सम्मान आदि।
●सामान्य बुद्धि एवं तर्क (जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग) : सादृश्य, समानताएं और अंतर, स्थानिक दृश्य, स्थानिक अभिविन्यास, समस्या समाधान विश्लेषण, निर्णय लेने पर प्रश्न, दृश्य स्मृति, भेदभावपूर्ण अवलोकन, संबंध अवधारणाएं, अंकगणितीय तर्क, मौखिक और चित्र वर्गीकरण, अशाब्दिक शृंखला, अंकगणितीय संख्या शृंखला, गैर-मौखिक शृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, कथन-निष्कर्ष, सिलोजिस्टिक तर्क आदि।
●गणित (मैथमेटिक्स) : संख्या प्रणाली, बोडमास, लघुत्तम और महत्तम, पूर्ण संख्याएं, दशमलव, भिन्न और संख्याओं के बीच संबंध, मौलिक अंकगणितीय संचालन, प्रतिशत, वर्गमूल, अनुपात और समानुपात, औसत, दिलचस्पी, साझेदारी व्यवसाय, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, छूट, तालिकाओं और रेखांकन का उपयोग, क्षेत्रमिति, कार्य और समय, समय और दूरी आदि।
●सामान्य विज्ञान : पदार्थ की प्रकृति, ब्रह्मांड (ग्रह/ पृथ्वी/ उपग्रह/ सूर्य), बिजली और उसका अनुप्रयोग, बल और गुरुत्वाकर्षण, न्यूटन के गति, कार्य, ऊर्जा और शक्ति के नियम, ऊष्मा, तापमान, धातु और अधातु, कार्बन और उसके यौगिक, विज्ञान में माप, ध्वनि और तरंग गति, परमाणु संरचना और जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
All New Update : Click Here
यह भी पढ़ें
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) कोलकाता में 89 पदों पर भर्ती।

रूपेश कुमार: शिक्षा विशेषज्ञ और लेखक के विषय में।
रूपेश कुमार एक समर्पित शिक्षाविद् और लेखक हैं, जिनके पास शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन और शोध किया है, और अपने ज्ञान को छात्रों और सहकर्मियों के साथ साझा करने में विश्वास रखते हैं। रूपेश ने शिक्षा की प्रभावी विधियों, शिक्षण तकनीकों और छात्र विकास पर कई लेख और पुस्तकें लिखी हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और रोचक बनाना है, ताकि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता को प्राप्त कर सके। इस वेबसाइट पर नौकरी और शिक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है।
Facebook profile URL https://www.facebook.com/profile.php?id=100008285203586