उत्तर प्रदेश जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में हिंदी और सामान्य ज्ञान सफलता दिलाएंगे।

उत्तर प्रदेश जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में हिंदी और सामान्य ज्ञान सफलता दिलाएंगे।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों के प्रबंधन और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जूनियर असिस्टेंट की आवश्यकता होती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जूनियर असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा यूपी की कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं। परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं है, इसलिए अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। इसमें सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, स्मार्ट अध्ययन और प्रभावी समय प्रबंधन की जरूरत होती है। हिंदी ज्ञान और लेखन पर अच्छी पकड़ बनाकर आप इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी : इस सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह विषय भी आपको परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश के समसामयिक मामलों, राज्य की सरकारी योजनाओं और हालिया मुद्दों पर विशेष ध्यान दें। किसी भी कांसेप्ट को समझने की आदत विकसित करनी होगी। इसलिए इस सेक्शन को 20 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करने का प्रयास करें।

● 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा

अध्ययन योजना बनाएं

प्रतियोगी परीक्षा में उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा होती है, जिसमें आगे रहने के लिए प्रभावी अध्ययन योजना बनाना आवश्यक है। उम्मीदवार को मालूम होना चाहिए कि हर सेक्शन के लिए कितना समय निकाला जाए, परीक्षा होने से पहले इसका अभ्यास करना चाहिए। प्रत्येक सेक्शन की तैयारी के लिए समान समय समर्पित करें,ताकि परीक्षा के समय तक कोई भी विषय तैयार करने के लिए न बचे।

पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए बिना परीक्षा की तैयारी अधूरी रहेगी। इसलिए पुराने प्रश्न पत्रों को देखना आवश्यक है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से उम्मीदवारों को उनके कमजोर बिंदुओं और टाइम मैनेजमेंट स्किल का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। इससे प्रश्न को हल करने की गति और सटीकता में सुधार होगा। आपको इस बात का भी पता चलेगा कि हर साल किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं।

मॉक टेस्ट से अभ्यास करें

परीक्षा की बेहतर तैयारी में मॉक टेस्ट अहम भूमिका निभाते हैं। सिलेबस को कवर करने के बाद मॉक टेस्ट का प्रैक्टिस किया जाना चाहिए। यह आपको परीक्षा प्रारूप को समझने, समय प्रबंधन में सुधार करने और आपकी ताकत और कमजोरियों की पहचान करने में मदद करते हैं। परीक्षा के माहौल को अनुकूल बनाने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट का प्रयास करें। अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें।

टाइम टेबल बनाकर पढ़ें

पढ़ाई का टाइम टेबल एक सुविधाजनक, आसान सा रास्ता है जो कि आपको अपने पढ़ने के समय पर नियंत्रण रखने में सहायता प्रदान करता है। अच्छी तैयारी के लिए एक दिन में न्यूनतम आठ घंटे पढ़ाई बेहद जरूरी है। आप क्षमता के अनुसार इस समय को बढ़ा सकते हैं। टाइम टेबल में सभी विषयों को बराबर समय दें। जिन विषयों में आप कमजोर हैं, उनको अधिक समय दें।

टाइपिंग एक ऐसी स्किल है, जिसे कई तरह के करियर पाथ में इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए दूसरों से बेहतर बनना चाहते हैं, तो आपको अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ानी होगी। इसके लिए एकमात्र तरीका यही है कि टाइपिंग का नियमित अभ्यास किया जाए। आप जितना ज्यादा टाइप करेंगे, आप अपने कीबोर्ड के लेआउट और अपनी अंगुलियों की प्रोपर पोजीशनिंग के साथ उतने ज्यादा कम़्फर्टेबल होते जाएंगे।

टाइपिंग का भी अभ्यास करें

टाइपिंग टेस्ट के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

● इंस्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट (मंगल फॉन्ट पर) का उपयोग किया जाएगा।

● कम्यूटर पर हिंदी टाइपिंग 25 शब्द और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट हो।

● कीबोर्ड पर अपनी अंगुलियों को सही तरीके से व्यवस्थित कर लें।

● दूसरी कीज को स्ट्राइक करने के लिए सही अंगुलियों का प्रयोग करें।

● टाइपिंग करते समय अपनी नजरों को कम्प्यूटर की स्क्रीन पर रखें।

इन पुस्तकों का अध्ययन करें

सामान्य हिंदी व्याकरण : लेखक-शशिकांत तिवारी

हिंदी-शब्द, अर्थ, प्रयोग : लेखक-हरदेव बाहरी

सामान्य ज्ञान पुस्तक, लेखक : मनोहर पांडे

ल्यूसेंट का सामान्य ज्ञान, लेखक : डॉ. बिनय कर्ण, मानवेंद्र मुकुल

ए मॉर्डन एप्रोच टू वर्बल एंड नॉनवर्बल रीजनिंग, लेखक : आरएस अग्रवाल

ए न्यू एप्रोच टू रीजनिंग, लेखक : बीएस सिजवाली एवं इंदु सिजवाली

कंप्यूटर जागरुकता : अरिहंत प्रकाशन

परीक्षा का प्रारूप

● लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।

● परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र में हिंदी परिज्ञान और लेखन योग्यता से 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धि परीक्षण से 15 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 20, कम्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से 15 और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

● परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।

प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

पाठ्यक्रम

● हिंदी ज्ञान : समानार्थी शब्द, अनेकार्थक शब्द, विलोम शब्द, शब्द युग्म, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, संधि शब्द, संधि विच्छेद, उपसर्ग, प्रत्यय, मिश्रित शब्दों का निर्माण और समास विग्रह, शब्द सुधार, मुहावरे और कहावतें (लोकोक्तियां), संज्ञाओं से विशेषण बनाना, वाक्य सुधार, विराम चिह्नों का प्रयोग,संक्षेपन, ध्वनियों का वर्गीकरण आदि।

● सामान्य बुद्धि परीक्षण : सादृश्य, समानताएं और अंतर, कोडिंग और डिकोडिंग, समस्या समाधान, निर्णय, दृश्य स्मृति, भेदभावपूर्ण अवलोकन, संबंध अवधारणाएं, अंकगणितीय तर्क, मौखिक और चित्र वर्गीकरण, संख्या शृंखला, गैर-मौखिक शृंखला।

● सामान्य ज्ञान : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक मामले, आविष्कार और खोज, किताबें और लेखक, भारतीय भूगोल, भारतीय राजनीति, भारत और विश्व का इतिहास, भूगोल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भारतीय अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संबंधी मुद्दे, भारतीय संविधान आदि।

● कंप्यूटर का ज्ञान : फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर, जनरेशन ऑफ कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, शॉर्टकट कुंजियां, नेटवर्किंग, इंटरनेट, डाटाबेस, सुरक्षा उपकरण, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़, कंप्यूटर हार्डवेयर।

● उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी : राज्य का विशिष्ट ज्ञान इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राज्य व्यवस्था एवं प्रशासन, समसामयिक घटनाएं, राज्य की उपलब्धियां आदि।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in

All New Update : Click Here

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) लखनऊ में 2702 पदों पर भर्ती।

Leave a Comment